☆धातु की परिभाषा☆:-
★क्रिया के मूल रूप को धातु कहते हैं।
उदा:-
○खेल्+आ=खेला
○चल्+आ=चला, आदि।
◆हिंदी व्याकरण की दृष्टि से धातु स्वरांत (आ,जा,गा,दे,पी) और व्यंजनांंत (देख,सुन,पढ़,सुन) भी हैं।
★क्रिया का निर्माण धातु से ही होता है।
==>आ,जा,गा,पढ़, लिख,सुन,बोल, बेच,खरीद,गिर आदि धातुएँँ।
क्रिया का निर्माण:-
धातु +प्रत्यय =सामान्य क्रिया रूप
उठ +ना =उठना
कर +ना =करना
लिख +ना =लिखना
गिर +ना =गिरना
बोल +ना =बोलना
पढ़ +ना =पढ़ना
जाग +ना =जागना
सुन +ना =सुनना
बैठ +ना =बैठना
देख +ना =देखना
बेच +ना =बेचना
सूचना:-
प्रायः धातु के साथ "ना" प्रत्यय जोड़ने से क्रिया का निर्माण होता है।
కామెంట్లు లేవు:
కామెంట్ను పోస్ట్ చేయండి